March 5, 2026

Government Shikayat Website

1.CPGRAMS – Public Grievance Portal
(केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली)

CPGRAMS भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट है। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक किसी भी सरकारी विभाग, कार्यालय या मंत्री से संबंधित अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन/ट्रैकिंग नंबर मिलता है, जिसकी मदद से आप यह देख सकते हैं कि आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हो रही है।

2.National Consumer Helpline (NCH)

National Consumer Helpline उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बनाई गई एक सरकारी सेवा है। यदि किसी व्यक्ति को खरीद-फरोख्त या किसी सेवा से संबंधित परेशानी हो, जैसे खराब सामान मिलना, गलत बिलिंग होना, या व्यापारी द्वारा धोखाधड़ी किया जाना, तो इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।

3.लोक शिकायत बिहार (Lok Shikayat Bihar)

लोक शिकायत का मतलब है नागरिकों द्वारा सरकारी विभागों, अधिकारियों या सरकारी सेवाओं से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराना। जब किसी व्यक्ति को सरकारी योजना, सेवा, कार्यालय के कामकाज, देरी, भ्रष्टाचार या लापरवाही से परेशानी होती है, तो वह अपनी बात सरकार तक पहुँचाने के लिए लोक शिकायत दर्ज करता है।

4.Jansunwai UP – उत्तर प्रदेश सरकार का शिकायत/लोक शिकायत (Public Grievance) पोर्टल

Jansunwai उत्तर प्रदेश सरकार का Integrated Grievance Redressal System (IGRS) है जहाँ राज्य के नागरिक सरकारी विभागों और सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, सुझाव और अनुरोध ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके ज़रिए सरकार जवाब देती है और शिकायत की प्रगति आप स्ट्रैक कर सकते हैं।

5.मेरी सड़क App

मेरी सड़क ऐप सड़क से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करने के लिए बनाई गई सरकारी मोबाइल एप्लिकेशन है। इस ऐप के माध्यम से नागरिक अपने क्षेत्र की खराब सड़क, गड्ढे, अधूरा निर्माण, या सड़क की खराब स्थिति की फोटो और लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Rk.onlineduniya.in